दुष्कर्म कर जहर दिया : CBI करे बालिका की मौत की जांच

सीहोर. मगरदी घटना को लेकर सर्वसमाज मंगलवार को एक जुट दिखाई दिया. राजपूत सर्व समाज के हजारों लोगों ने नगर में पैदल मार्च निकाला. बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने और दोषी को सजा देने की मांग की गई.

समाजसेवी गिरीश लालू बना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया. हजारों लोगों की उपस्थिति में करणी सेना जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने ज्ञापन का वाचन किया. गौरतलब है कि जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदीखुर्द थाना अहमदपुर के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका की मौत हुई थी. जिस पर से पुलिस द्वारा राजपूत समाज के दो युवाओं पर अपराध शंका के आधार पर पंजीबद्ध किया है. दोनों आरोपी राजपूत समाज से हैं.

सर्व समाज की बेटी के हत्यारों को मिले सजा

गिरीश लालू बना ने कहा कि मृतिका गौर समाज ही नहीं बल्कि राजपूत समाज तथा सर्व समाज की बेटी है, जिसे वास्तविक न्याय मिलना संपूर्ण हिन्दु समाज की अपेक्षा है. लेकिन राजनीतिक या अन्य कारणों से जो घटना वास्तविक घटित हुई है के विपरीत जाकरराजपूत समाज को ही मामले में संलिप्त किया जा रहा है. जिससे वास्तविक घटना को छिपाया जा सके और असल आरोपी को बचाया जा सके. ग्राम मगदरीखुर्द निवासी ओमप्रकाश सिंह आ. सजन सिंह एवं जगदीश सिंह आ. हटेसिंह द्वारा एसपी को घटना के स बंध में पत्र दिया गया है. प्रदर्शन में भोपाल, सीहोर, राजगढ़, देवास शाजापुर, विदिशा, रायसेन जिले के लोग शामिल थे.

जैसा की पता है दुष्कर्म और जहर के बाद बालिका को इलाज के लिए भोपाल लाया गया जहाँ उसे निजी अस्पताल नरेन्द्र केयरवेल अस्पताल और यहां से जबरन हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां बालिका की मृत्यु हो गई.

Next Post

बिना टिकट बेटे के पकड़े जाने पर टीसी से मारपीट, प्रधान आरक्षक निलंबित

Tue Jun 17 , 2025
दमोह.रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक प्रधान आरक्षक के बेटे को टीसी ने बिना टिकिट पकड़ लिया.जैसे ही पुलिसकर्मी को जानकारी लगी वह उसने अपने साथियों के साथ स्टेशन पहुंचकर टीसी की बेरहमी से पिटाई कर दी. विवाद बडा तो कोतवाली टीआई मनीष कुमार सहित पुलिस बड़ी संख्या में स्टेशन […]

You May Like