जबलपुर: नेशनल हाईवे 45 जबलपुर-भोपाल मार्ग पर अंधमूक वायपास के पास अनाधिकृत रूप से खतरनाक से खड़े रेत से लोड तीन हाईवा ने कल रात जाम लगा दिया था पुलिस ने पहुंचकर नेशनल हाईवे पर रोड पर मार्ग अवरूद्ध कर खडे 3 हाईवा चालकों केखिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहनों को जप्त करलिया है।टीआई बी.डी. द्विवेदी ने बताया कि नेशनल हाईवे 45 जबलपुर- भोपाल मार्ग पर अंधमूक वायपास के पास हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड एल 5827, हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6048 एवं हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 8265 लोकमार्क पर बाधा डालकर अनाधिकृत रूप से खतरनाक हालत में खड़े थे.
जिससे आने जाने वाले वाहनों में लगातार जाम की स्थिति निर्मत हो रही थी, हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड एल 5827 चालक राजेन्द्र प्रसाद मेहरा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम परमट झांसीघाट थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6048 चालक धर्मेन्द्र बर्मन 26 वर्ष निवासी ग्राम मालकछार शीतलपुर थाना शहपुरा व हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 8265 चालक लल्लू मल्लाह 26 वर्ष निवासी ग्राम नीमखेड़ा झांसीघाट थाना शहपुरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। तीनों हाईवा में रेत लोड थी।
