कम्पैल रोड पर कार पलटी, मकान से टकराने के बाद वाहन छोड़कर फरार हुए सवार

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र में कम्पैल रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार पलटने के बाद पास ही बने एक मकान से भी टकरा गई. हादसे के समय मकान के बाहर छोटे बच्चे खेल रहे थे, जो गनीमत रही कि बाल बाल बच गए. स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कार में कुछ नाबालिग सवार थे, नाबालिग ही चला रहा था.

हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. घटना से घबराए कम्पैल रोड के रहवासियों ने कार का नंबर नोट कर खुड़ैल थाने को सूचना दी. इधर पुलिस ने इस मामले में घटना की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया.

Next Post

दाम्पत्य विवाद में संबंध नहीं बनाने पर पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Mon Jan 12 , 2026
इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र के शुभम नगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया. घटना दो दिनों पुरानी हैं, जांच में खुलासा हुआ कि लंबे समय से चले आ रहे दाम्पत्य विवाद के चलते पति ने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने […]

You May Like