VLTD एवं पैनिक बटन परियोजना में बड़े पैमाने पर घोटाला: कांग्रेस

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता संतोष सिंह परिहार ने “व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) एवं पैनिक बटन परियोजना” में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसे “महिला और बाल सुरक्षा के नाम पर हुआ घोटाला” बताया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

परिहार ने कहा कि योजना को शुरू हुए तीन वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन लक्षित वाहनों में डिवाइस लगाने का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा नहीं हुआ है। वर्ष 2020 में निर्भया फंड के तहत प्रारंभ की गई इस परियोजना का उद्देश्य महिलाओं और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। बीएसएनएल को कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन पांच वर्ष बाद भी यह केंद्र पूरी तरह कार्यशील नहीं हो पाए हैं।

Next Post

3 करोड़ के हवाला मामले में फंसी एसडीओपी की जमानत ख़ारिज

Sat Oct 25 , 2025
सिवनी। लगभग 3 करोड़ के हवाला मामले में फंसी एसडीओपी पूजा पांडे की जमानत अर्जी जिला अदालत ने खारिज कर दी है। इस मामले में एसडीओपी सहित 11 पुलिसकर्मी जेल में हैं। अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया। एसडीओपी पूजा […]

You May Like

Play sound