
भोपाल, 23 जनवरी. रातीबड़ इलाके में रहने वाले एक युवक का अकारण दो युवकों ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार संतोष लालवानी (38) न्यू विशाल नगर नीलबड़ में रहते हैं और जवाहर चौक पर एक जूस की दुकान पर काम करते हैं. पिछले दिनों वह रात करीब साढ़े दस बजे दुकान से घर लौट रहे थे. विशाल नगर फेस-1 के पास दो लड़कों ने उन्हें रोक लिया. दोनों कहने लगे कि हमारा मोबाइल फोन अभी यहां गुम गया जो तुम्हारे पास है, इसलिए मोबाइल फोन वापस करो. संतोष ने बताया कि उनके पास कोई मोबाइल नहीं है. इस पर दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे. जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी. इस दौरान वह आपस में एक-दूसरे को सचिन और पारस बोल रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
