
भोपाल। मानस भवन के पास 27 झुग्गी परिवारों का स्थगन सोमवार को नहीं किया गया. हाईकोर्ट का स्टे लगने के बाद यहां के लोगों ने देर शाम को जश्न भी मनाया. इस बीच पूरे समय सुरक्षा बल इलाके में तैनात रहा.
बता दें कि सीएम हाउस के पास बनी इन झुग्गी बस्तियों को हटाने को लेकर पूर्व से कार्रवाई की जा रही थी. प्रशासन की कार्रवाई के बीच विपक्ष के नेताओं ने इस पर सवाल खड़े किए.
सोमवार को पूरे दिन सुरक्षा बलों ने सीएम हाउस जाने वाले रास्ते पर बैरिकेटिंग कर रखी थी. इस दौरान आम लोगों का इस रूट पर आवागमन पूरी तरह से बंद रखा गया. जानकारी के अनुसार शाम को कोर्ट का निर्देश जारी होने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की. एक दिन पूर्व पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने यहां पहुंचकर लोगों से मुलाकात करते हुए अधिकारियों से बात की थी.
