अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत

शुजालपुर, शहर स्थित ब्रजनगर कॉलोनी में सोमवार देर रात एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई. कंघी मोहल्ले के समीप युवक अचेत अवस्था में मिला. स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे शुजालपुर मंडी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है. इसके चलते शव को पोस्टमार्टम कक्ष के फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया गया. इस बीच युवक की तबीयत बिगडऩे से पहले के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं.शासकीय अस्पताल में वीडियो देखने के बाद बताया कि उसमें युवक की स्थिति असामान्य नजर आ रही है. प्रथम दृष्टया दौरे जैसी स्थिति प्रतीत हो रही है. हालांकि मौत के कारण के संबंध में अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है. आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो शुजालपुर मंडी पुलिस थाने में सूचना दें. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पीसीबी ने इमाम और रिज़वान को टीम में शामिल करने पर सेलेक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Tue Sep 1 , 2026
इस्लामाबाद, 01 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट प्रशासन के अजीबोगरीब तौर-तरीके शायद और निचले स्तर पर चले गए हैं, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आधिकारिक तौर पर सेलेक्टरों के फैसले पर सवाल उठाए हैं और वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दोहरे दौरे के लिए कुछ खिलाड़ियों के चयन पर स्पष्टीकरण मांगा […]

You May Like

मनोरंजन