नशे में धुत कार चालक ने दर्जन भर लोगों को किया घायल, पार्टी मनाने गए थे आरोपी

भोपाल: राजधानी के तीन थाना क्षेत्रों में शनिवार रात नशे में धुत एक कार चालक ने सड़क पर चल रहे दर्जन भर लोगों को घायल कर दिया. आरोपी कार चालक ने लापरवाही से स्पीड़ में ड्राइव किया. हालांकि इस पूरे मामले में किसी की जान नहीं गई. पुलिस ने कार सवार लोगों का पीछा करते हुए मीनाल रेसीडेंसी इलाके में गिरफ्तार किया. आरोपियों से पुलिस ने इसके बाद पूछताछ की.

जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान कार को आरोपी सर्वा दुबे चला रहा था. उसके साथ कार में सवार उसके साथी आदित्य, तुषार खरे और संभव जायसवाल भी थे. सभी बैरागढ़ इलाके में पार्टी मनाने के लिए एक होटल में गए थे, जहां सभी ने शराब का सेवन भी किया. इसके बाद आरोपी सर्वा ने रात के समय कार को स्पीड में चलाते हुए सड़क पर करीब दर्जनभर लोगों को घायल कर दिया.

इसमें एक पुलिसकर्मी के चोटिल होने की भी जानकारी सामने आई है. आरोपियों की कार का पीछा करते हुए बैरागढ़, अशोका गार्डन और बजरिया थाना पुलिस ने देर रात को मीनाल रेसीडेंसी इलाके में रुकवाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को लोगों की भीड़ से बचाते हुए हिरासत में लिया. आरोपियों से पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है

Next Post

हनी ट्रैप मामले में आला अधिकारी का नाम चर्चा में, जांच एजेंसियां सतर्क

Sun May 24 , 2026
इंदौर:चर्चित हनी ट्रैप-2 मामले में जांच के दौरान एक बड़ा एंगल सामने आया है. डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल डाटा की जांच के बीच छत्तीसगढ़ के एक आला अधिकारी का नाम चर्चा में आने से मामला और संवेदनशील हो गया है. हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी स्तर पर […]

You May Like