
इंदौर. आज नगर निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के विरुद्ध कार्यवाही की गई. झोन क्रमांक 17 अंतर्गत इंडस्टि्रयल एरिया चार संस्थानों द्वारा गंदा पानी नाले में बहाया जा रहा था. निगम ने कार्रवाई करते हुए चारों संस्थानों पर जुर्माना लगाया और मौके पर ही वसूली की.
आज नगर निगम द्वारा इंडस्टि्रयल इलाके में निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ फैक्टि्रयों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए फैक्ट्री का गंदा एवं प्रदूषित पानी सीधे नाले में बहाया जा रहा है. इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका थी. फैक्टि्रयों द्वारा लापरवाही निगम ने पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की. कार्रवाई में सालासर ट्रेडर्स 20 हजार,नेहा इंडस्ट्री एक लाख ,जश इंजीनियरिंग 50 हजार और जयेश पटेल पर 20 हजार जुर्माना लगाया गया. इस तरह कुल चारों संस्थानों पद निगम ने 1 लाख 90 हजार रुपए स्पॉट फाइन किया.
गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए. भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और अधिक कठोर कार्रवाई करें. कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय झोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील एवं विभागीय टीम उपस्थित थे.
