झूठी एफआईआर पड़ेगी भारी: छतरपुर में खुद को घायल कर दूसरों पर आरोप लगाने वाले 12 आरोपियों पर मुकदमा

छतरपुर। पुलिस ने खुद को नुकसान पहुंचाकर झूठे आरोप लगाकर निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। हाल ही में जिले के लवकुशनगर और गौरिहार थाना क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आए हैं।

पुलिस के अनुसार, लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम झिन्ना में आरोपी विपुल चतुर्वेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और दूसरों को फंसाने की नीयत से खुद पर फायर किया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

इसी तरह गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम निधवा पुखरी में नितिन उर्फ गौरव प्यासी ने भी अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को अवैध हथियार से नुकसान पहुंचाया और अन्य लोगों पर झूठा आरोप लगाया। इस मामले में भी 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की भ्रामक और गैरकानूनी गतिविधियां न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि इससे खुद और परिवार को भी गंभीर नुकसान हो सकता है। पुलिस ने आम नागरिकों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील की है।

 

 

Next Post

ईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण

Wed Apr 1 , 2026
ईडन गार्डंस और वानखेड़े स्टेडियम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मुकाबलों की मेजबानी नहीं मिली, फिर भी पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इस फैसले पर संतोष जताया है। भारत के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि वह ईडन गार्डंस पर अधिक […]

You May Like