यात्री वाहनों की बिक्री में अप्रैल में जारी रहा उछाल

नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के बीच अप्रैल में भी सालाना आधार पर यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। यात्री वाहनों में कार, वैन और उपयोगी वाहन आते हैं। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की बिक्री में अप्रैल में 33 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और यह 2,39,646 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। इसमें घरेलू बिक्री में 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 1,91,122 इकाई पर पहुंच गयी। इसके अलावा उसने भारत में दूसरी कंपनी के भी 8,470 वाहन बेचे। मारुति सुजुकी का निर्यात 40,054 इकाई रहा जो अप्रैल 2025 की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की यात्री वाहनों की कुल बिक्री 31 प्रतिशत बढ़ी और 59,701 इकाई रही। इसमें घरेलू बिक्री 31 फीसदी बढ़कर 59 हजार पर और निर्यात 111 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 701 इकाई पर रही। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 72 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 9,150 इकाई हो गयी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के उपयोगी वाहनों की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 56,331 इकाई पर रही। तिपहिया की बिक्री में 81 फीसदी की इजाफा हुआ और यह 9,899 इकाई हो गयी। दो टन से हल्के वाणिज्यक वाहनों की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 2,984 इकाई और दो से 3.5 टन तक के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सात फीसदी बढ़कर 20,443 इकाई पर पहुंच गयी। कंपनी का कुल निर्यात 47 फीसदी बढ़ा और 4,970 इकाई दर्ज किया गया। रेनो इंडिया की बिक्री अप्रैल 2025 के 2,602 से बढ़कर 5,413 इकाई हो गयी। निसान की घरेलू बिक्री 75 प्रतिशत बढ़कर 3,203 इकाई दर्ज की गयी। निर्यात भी 2,185 इकाई पर रहा। इस प्रकार कुल बिक्री 5,388 इकाई रही।

.....

Next Post

भारत टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर

Fri May 1 , 2026
दुबई, 01 मई (वार्ता) सालाना अपडेट का पुरुषों की टेस्ट रैंकिंग में टॉप दो टीमों पर कोई असर नहीं पड़ा; ऑस्ट्रेलिया नंबर 1 पर अपना दबदबा बनाए हुए है और तीन अंकों की बढ़त के साथ 131 अंकों पर पहुँचकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट […]

You May Like