अज्ञात कारणों से अलग अलग स्थानों पर लगी आग, केबल जलने से वार्ड में बिजली बंद, हादसा टला

पानसेमल ।नगर के वार्ड 13 में अज्ञात कारणों से गुरुवार रात्रि में आग लगने की घटना हो गई।घटना के बाद नजदीक ही विद्युत पोल पर लगी केबल झुलसने से वार्ड में बिजली बंद हो गई। विद्युत विभाग के JE राजेंद्र पटेल ने जानकारी दी आग कि लपटो से केबल जल गई थी जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से जलगोन रोड,पुलिस थाना,बंजारा टांडा ओर बढ़पुरा के कुछ मकानों में बिजली बंद की गई।सूचना मिलते ही मौके पर विद्युत विभाग कर्मचारी पहुंचे।मौके पर मौजूद नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद मनोज चौधरी ने बताया कि अज्ञात कारणों से हुई घटना में किसी के हताहत नहीं होने की जानकारी मिली है,फायर फाइटर सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।प्रत्यदर्शियों ने बताया कि चारे के ढेर एवं पास ही में एक झोपड़ी में आग लगने की घटना हुई थी जिसमें झोपड़ी और उसमें रखा चारा भी जल गया हालांकि इस घटना में कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी नहीं लग पाया है। नगर परिषद के 2 फायर फाइटर पहुंचे ,पायलट बसंत मुजाल्दे,रवि चौहान,पवन डुडवे ने आग पर काबू पाया गया।आसपास लोगो की भीड़ भी जमा हो गई थी।

Next Post

परिवार नागपुर गया, चोरों ने सूने मकान से किया लाखों का सामान पार

Fri Feb 20 , 2026
इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र की एस.एस. ग्रीन कॉलोनी, बोरखेड़ी में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. परिवार तीन दिन के लिए बाहर गया था, इसी दौरान घर का ताला तोड़कर सामान पार कर दिया. पुलिस के मुताबिक 44 वर्षीय गायत्री नायक पति […]

You May Like