सीधी: लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ऐतिहासिक व प्राचीन चंदरेह शिव मंदिर, विद्वान बीरबल की जन्मस्थली मां चंडी धाम घोघरा व माड़ा की गुफाओं को विकसित करने के संबंध में प्रश्न उठाया। जिसका केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा लोकसभा में उत्तर देते हुए कहा कि राज्य सरकार या भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा सुझाव आने पर निश्चित रूप से इन ऐतिहासिक धरोहर को भारतीय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में शामिल किया जाएगा।
सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि अकबर के नवरत्नों में से एक बीरबल की अधिष्ठात्री देवी घोघरा माता, अनेक प्रकार की कलाकृतियां को अपने अंदर संजोए हुए प्राचीन माड़ा की गुफाएं और दसवीं शताब्दी में निर्मित चंदरेह का प्राचीन मंदिर अपनी अलौकिक दिव्यता और सिद्धता के लिए अंचल में प्रसिद्ध है। डॉ.राजेश मिश्रा ने सीधी सीमा में रीवा से बघवार तक ट्रेन के सफलतापूर्वक ट्रायल हेतु क्षेत्र वासियों और रेल विभाग को बधाई देते हुए कहा है कि निश्चित रूप से हम कुछ महीनो में ही सीधी तक ट्रेन आने का सपना पूर्ण करेंगे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित पूरा रेल का प्रशासनिक अमला उधर,मिश्रा ने उपनी में हुई सडक़ दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की वही घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
