
ग्वालियर। आबकारी विभाग की टीम ने कंजर डेरा, नयागांव में छापामार कार्रवाई कर 94 लीटर कच्ची शराब, शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं लगभग 1200 किलोग्राम गुड़ जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। मौके से फरार आरोपी विवेक कंजर पुत्र भूरा कंजर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 49-A के तहत प्रकरण कायम किया गया है। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
