दतिया: इंदरगढ़ क्षेत्र में 20 साल की युवती से रेप कर वीडियो बना लिया गया। 41 वर्षीय पड़ोसी ने कई दिनों तक उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने आरोपी को ग्वालियर रोड से दबोचा है। युवती दुकान में चिप्स खरीदने गई थी, इसी दौरान आरोपी ने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इंदरगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को रेप के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। 41 वर्षीय आरोपी ने अपनी 20 वर्षीय पड़ोसी युवती से रेप किया और फिर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। पुलिस ने उसे ग्वालियर रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
