नरवाई की आग ने लील लिए कई घर, फसल भी जली

सतना: जिले में बुधवार दोपहर नरवाई की आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों से उठी लपटें रजरवार और माधवपुर गांवों के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गईं, जिससे किसानों की फसलें और आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटर क्षेत्र के रजरवार गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। यहां रामलला सिंह की खलिहान में रखी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। वहीं राजेंद्र सिंह का मकान और गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो गया।

इतना ही नहीं बल्कि माधवपुर के गोस्वामी मोहल्ले में भी आग तेजी से फैल गई, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। आग की भयावहता से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने खुद पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण हालात काबू में नहीं आ सके। वहीं नागौद क्षेत्र के मढ़ी गांव में भी नरवाई की आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। यहां लखनलाल दहिया के घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान, नगदी और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
बाधित किया मार्ग
दमकल के देर से पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने सतना-सेमरिया मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि समय पर मदद मिलती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था।

Next Post

IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर

Thu Apr 23 , 2026
भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है। भारत में होने वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम के हिस्सा नहीं लेने से बहुप्रतीक्षित टक्कर नहीं हो पाएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली बहुप्रतीक्षित भिड़ंत अब मैदान पर देखने को नहीं मिलेगी। दोनों देशों के […]

You May Like