मोदी ने बिरला को जन्मदिन की बधाई दी

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्री मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ”एक्स” पर एक संदेश में कहा कि श्री बिरला का सहृदय स्वभाव और संवैधानिक समझ सदन के सार्थक संचालन में अहम भूमिका निभा रही है, जबकि लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का उनका दृढ़ संकल्प हर किसी को प्रेरित करता है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे एवं सदैव स्वस्थ रखे।

प्रधानमंत्री ने कहा, “माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं” और उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना की।

 

Next Post

IND vs NZ: स्कूल बंक कर मैच देखने पहुंचे बच्चे,

Mon Nov 23 , 2026
वेलिंगटन, वेलिंगटन टेस्ट के पांचवें दिन स्कूल बंक कर मैच देखने पहुंचे कुछ बच्चे यूनिफॉर्म में लंच करते दिखे। कैमरे की नजर पड़ते ही मुंह छिपाते इन बच्चों का मजेदार रिएक्शन अब वायरल हो रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में मैदान पर खेले जा […]

You May Like