रूस में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

मास्को, 03 फरवरी (वार्ता) रूस के उत्तर-पश्चिमी माॅस्को में एक आवासीय परिसर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

इससे पहले, आपातकालीन सेवाओं ने सोमवार को स्पूतनिक को बताया कि उत्तर-पश्चिमी माॅस्को में स्कार्लेट सेल्स आवासीय परिसर की एक इमारत की लॉबी में एक अज्ञात उपकरण में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए।

आपातकालीन सेवाओं ने कहा, “एविएट्सियोन्या स्ट्रीट पर स्थित स्कार्लेट सेल्स आवासीय परिसर की 29 मंजिला इमारत की लॉबी में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।”

 

Next Post

दक्षिण अफ्रीका को वित्तीय सहायता देना बंद करेंगे ट्रंप

Mon Feb 3 , 2025
वाशिंगटन, 03 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका को वित्तीय सहायता देना तब तक के लिए बंद कर देंगे, जब तक कि अमेरिका उन कुछ वर्गों के लोगों की जांच नहीं कर लेता, जिनके साथ वहां बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है। श्री […]

You May Like