जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम सरोली में डेम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि अंकित उद्दे 21 वर्ष निवासी ग्राम सरोली ने सूचना दी कि उसके चाचा देव सिंह उद्दे 35 वर्ष सरोली डेम में नहाने के लिये गये थे.
जो नहाते समय गहरे पानी डूब गये हैं। दोपहर लगभग 3 बजे सरोली डेम के पानी में चाचा का शव उतराते मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
