दक्षिण अफ्रीका को वित्तीय सहायता देना बंद करेंगे ट्रंप

वाशिंगटन, 03 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका को वित्तीय सहायता देना तब तक के लिए बंद कर देंगे, जब तक कि अमेरिका उन कुछ वर्गों के लोगों की जांच नहीं कर लेता, जिनके साथ वहां बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है।

श्री ट्रंप ने सबूतों का हवाला दिए बिना दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका में कुछ वर्गों के लोगों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा, “दक्षिण अफ्रीका जमीन जब्त कर रहा है और कुछ वर्ग के लोगों के साथ बहुत बुरा व्यवहार कर रहा है। अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा, हम कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा, मैं दक्षिण अफ्रीका को सभी भविष्य के वित्त पोषण को रोक दूंगा जब तक कि इस स्थिति की जांच पूरी नहीं हो जाती।”

यह स्पष्ट नहीं है कि श्री ट्रंप के पोस्ट का कारण क्या है। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक उनकी टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया है।

 

Next Post

रूसी वायु रक्षा बलों ने रात भर में 70 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये

Mon Feb 3 , 2025
मॉस्को, 03 फरवरी (वार्ता) रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रोस्तोव, वोल्गोग्राड, अस्त्रखान, वोरोनिश, बेलगोरोड और कुर्स्क क्षेत्रों में रात भर में 70 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका और मार गिराया। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने कहा कि पिछली रात सेवा में मौजूद वायु रक्षा प्रणालियों ने 70 […]

You May Like