मुख्य मार्ग पर कचरा हो रहा डंप, दुर्गंध से लोग परेशान

जबलपुर: शहर के आधारताल क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर मुख्य मार्ग पर नगर निगम की लापरवाही से नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। महात्मा गांधी बाउंड्री और एग्रीकल्चर बाउंड्री के बीच का यह मार्ग कंचनपुर का प्रमुख रास्ता है, जो ऑर्डनेंस फैक्ट्री और आर्मी सेंटर स्कूल जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों की ओर जाता है। इसके बावजूद नगर निगम जोन के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार इस मार्ग पर कचरा डंप कर रहे हैं। निवासियों की मांग है कि कंचनपुर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से इस मार्ग से कचरे का उठाव किया जाए और भविष्य में यहां कचरा फेंकने पर रोक लगाई जाए।
जोन अधिकारियों को कराया अवगत, नहीं हुई कार्यवाही
स्थानीय निवासी मोनू पटेल ने बताया कि बीते 24 घंटे से अधिक समय से कचरे का ढेर रास्ते पर जमा है, जिससे क्षेत्र में बदबू और गंदगी का माहौल बन गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वीडियो के माध्यम से अधारताल नगर निगम जोन के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया था, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मोनू पटेल का कहना है कि यह रास्ता न केवल सेना और फैक्ट्री तक पहुंचने का माध्यम है, बल्कि निर्मलचंद जैन वार्ड के नागरिकों की भी मुख्य आवाजाही इसी मार्ग से होती है। ऐसे में इस स्थान पर कचरा डंप करना स्वच्छता अभियान की मूल भावना के विपरीत है।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 24 सितम्बर 2025

Wed Sep 24 , 2025
पंचांग 24 सितम्बर 2025:- रा.मि. 02 संवत् 2082 आश्विन शुक्ल तृतीया बुधवासरे रात 4/37, चित्रा नक्षत्रे दिन 3/26 ऐन्द्र योगे रात 9/20, तैतिल करणे सू.उ. 6/0, सू.अ. 6/0, चन्द्रचार तुला, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6. ——————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: बुधवार 24 सितम्बर 2025 वर्ष […]

You May Like