ग्वालियर: समर्थ बाल मंदिर स्कूल आनंद नगर बहोड़ापुर की छात्रा रिमझिम ने 12वीं के कॉमर्स संकाय में प्रदेश में टॉप किया है। उसने 98.2 प्रतिशत अंक पाए हैं। रिमझिम करोठिया ने नवभारत को बताया कि उसके पिता लोडिंग वाहन चालक हैं।
दिन रात मेहनत कर वह उसे पढ़ा रहे हैं। वह हर दिन 5 घंटे पढ़ती थी। उसे उम्मीद थी कि वह अच्छे नंबर लाएगी और रैंक काफी बेहतर होगी। उसका सपना आज साकार हो गया है।रिमझिम ने बताया कि मैं हर दिन पांच घंटे पढ़ती थी, सीए बनना उसका सपना है।
