जिला अस्पताल का कलेक्टर सूर्यवंशी ने किया औचक निरीक्षण

बैतूल: कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने भीड़ प्रबंधन के सख्त निर्देश भी दिए।इस दौरान अस्पताल में वार्डों के अंदर भीड़ पाए जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि बिना विजिटर पास के कोई भी व्यक्ति मेडिकल वार्डों में प्रवेश न करें। पास की जांच के लिए अधिकृतव्यक्ति नियुक्त किया जाएं।

उन्होंने विभिन्न वार्ड प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर को भी ताकीद किया कि विजिटर पास होने के उपरांत परिजन प्रवेश करे। ताकि वार्डों में भीड़ की स्थिति न बने तथा मरीजों और चिकित्सकों को भी असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान में स्वच्छता मानक अनुरूप नहीं पाई गई, जिस पर कलेक्टर ने साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के सामने गार्डन डेवलप करने के पूर्व निर्देशों के बावजूद प्रगति दिखाई नहीं देने पर नाराजगी जाहिर की। सिविल सर्जन डॉ जगदीश ने घोरे ने बताया कि गार्डन डेवलप के निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।दिव्यांग अनीता का तत्काल बनवाया प्रमाण पत्र कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अस्पताल में लोगों से आत्मीय चर्चा कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने एकलव्य
आवासीय विद्यालय चिचोली की दिव्यांग छात्रा अनीता चौहान ने बताया कि उन्हें परीक्षा में लेखन सहायता के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता हैं, जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ घोरे ने तत्काल प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कर छात्रा को दिया।

Next Post

एलएंडटी का सऊदी अरब में यानबू ग्रीन अमोनिया परियोजना के लिए करार

Mon Sep 22 , 2025
मुंबई, 22 सितंबर (वार्ता) निर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र की देश की अग्रणी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के नवीकरणीय ऊर्जा खंड ने सऊदी अरब में अपनी तरह की पहली यानबू ग्रीन अमोनिया परियोजना के एक हिस्से के निर्माण के लिए एसीडब्ल्यूए पावर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। […]

You May Like