
सतना।सांसद गणेश सिंह ने मंगलवार को सतना एयरपोर्ट पहुंचकर एयरपोर्ट एथारिटी और राजस्व तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने सतना एयरपोर्ट की एयर स्ट्रीप की लम्बाई 1200 से 1800 मीटर उन्नयन किये जाने के लिए आवश्यक भूमि और एयरपोर्ट के विस्तार की संभावनाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। सांसद ने कहा कि सतना एयरपोर्ट से भोपाल और इंदौर की कनेक्टविटी के प्रचार-प्रसार के लिए फ्लाइट के टाइम शेडयूल और टिकट बुकिंग काउंटर तथा टिकट लेने की एडवांस बुकिंग की प्रक्रिया की जानकारी का सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म भी प्रचार-प्रसार किया जाये। इस मौके पर एयरपोर्ट एथारिटी के डायरेक्टर अशोक गुप्ता, एसडीएम राहुल सिलाडिया, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सहित राजस्व अमले की टीम ने एयरपोर्ट की हवाई पट्टी का विस्तार करने के लिए आवश्यक भूमि का मौका मुआयना भी किया। इस मौके पर श्रीराम मिश्रा, प्रदीप अरोरा, नीता सोनी, देवेन्द्र सिंह, पवन पाण्डेय सहित स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।
