
पांढुरना।सौंसर से बैतूल जा रहे मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रफुल लवाहे का शासकीय वाहन मुलताई के पास दोनों सडक़ के मध्य स्थित डिवाडर से टकराते हुए सडक़ के दूसरे मार्ग पर जाकर पलट गया,इस दुर्घटना मेें बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए,वहीं सीईओ तथा वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया गया ।
पांढुरना जिले के सौंसर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रफुल लवाहे मंगलवार को विभाग के शासकीय वाहन कं्रमाक एम.पी.28 सीबी 4535 बैतूल जा रहे थे ,इसी दौरान इनका यह तेज रफ्तार वाहन मुलताई के पास नागपुर भोपाल मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग की खंबारा घाटी के टोल नाके के पास सडक़ के मध्य स्थित डिवाडर से टकराते हुए अनियंत्रित होकर सडक़ के दूसरी और नागपुर की और जाने वाले मार्ग पर जाकर पलट गया,यह वाहन कितनी तेज गति से होंगा इस बात का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बोलेरों वाहन के पलटने के बाद परखच्चे उड़ गए । वहीं इस दुर्घटना में सौंसर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रफुल लवाहे तथा इस वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए । इन दोनों को पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के एक निजी चिकित्सालय लाया गया,जहां इन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है । वहीं इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नेशनल हाइव विभाग के अधिकारियों की मदद से सडक़ पर से हटाया गया, जिसके बाद नागपुर की और जाने वाले मार्ग का यातायात पूर्ववत प्रारंभ हो पाया । बताया जा रहा है कि हमेशा की तरह ही आज मंगलवार को भी सौसर के जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यह शासकीय वाहन लेकर अपने गृह जिले बैतूल में अपने घर परिवारजनों से मिलने जा रहे थे ।
