विधायक ने किया पूर्व माध्यमिक विद्यालय कचनी का औचक निरीक्षण

सिंगरौली। स्थानीय विधायक रामनिवास शाह ने शापूमावि कचनी में पहुंचकर स्कूल चले हम अभियान के तहत छात्रों को वितरित की जाने वाली साइकिलो का अवलोकन कर उपस्थित डीईओ को निर्देशित किया कि समय पर साइकिल तैयार कर छात्रों को वितरित कराये, ताकि छात्र बिना किसी असुविधा के समय पर विद्यालय पहुंचकर अपनी पढ़ाई कर सके।

तत्पश्चात विधायक ने कचनी में ही स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यायल में अध्ययनरत बच्चों से उनकी शिक्षा, विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और पढ़ाई के माहौल के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाध्यापक से भी बातचीत की और उन्हें बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और कुछ कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा विधायक ने बच्चों से उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। विधायक ने विद्यालय की बाउन्ड्रीवॉल बनाने के लिए राशि उपलब्ध कराने की पहल करने को कहा। इस अवसर डीईओ एसबी सिंह सहित संबंधित अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण मौजूद रहे।

Next Post

तीन दिन से लापता पुष्पेन्द्र की तलाश में जुटी पुलिस

Tue Jul 8 , 2025
सरई। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम धुम्माडोल गोरा निवासी पुष्पेन्द्र साहू पिछले तीन दिनों से लपता है। परिजनों के सूचना पर सरई पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आज टीआई ने डॉग स्क्वॉड के साथ पूरे दिन पुष्पेन्द्र के तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नही मिला, बल्कि […]

You May Like