बच्चों को कुत्तों ने घेरा, झुंड बनाकर एक साथ किया हमला, तीन मासूम जख्मी

मनासा। जंगली जानवरों के हमले के साथ शहर और ग्रामीण इलाकों से लगातार आवारा कुत्तों के हमले की वारदातें सामने आ रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन स्तर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके चलते अक्सर ग्रामीण व शहरीजन जंगली जानवरों और आवारा कुत्तों के हमले का शिकार बनते हैं। हालही में घटना रविवार की है, जहां मनासा नगर के अनुपपुरा गली में घर के बाहर खेल रहे 3 मासूम बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया और काट खाया।

बताया जा रहा कि मनासा नगर के अनुपपुरा गली में एक दिन में तीन अलग अलग घटनाओं में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चों को कुत्तों से बचाया, लेकिन इस दौरान कुत्तों ने बच्चों को बुरी तरह से काट खाया। कुत्तों के भगाने के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चों को स्थानीय शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो द्वारा उनका उपचार किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, सभी बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान कुत्तों ने हमला बोल दिया था इस घटना के बाद से मोहल्ले वासियों में काफी रोष व्याप्त है।

Next Post

महू अस्पताल में होगी बड़ी सर्जरी 

Mon Jul 14 , 2025
महू। शासकीय मध्य भारत अस्पताल में चिकित्सकों के बीच चल रहे अंदरूनी विवादों और उठापटक को लेकर स्वास्थ विभाग के जिला और प्रदेश स्तर के अधिकारी भी परेशान हो गए हैं। आपसी विवादों और शिकायतों का अंबार लग गया है। जिस कारण महू अस्पताल की छवि धूमिल हो रही हैं। […]

You May Like