
विदिशा आज यहां डंडा पूरा में बेटी के जन्म पर परिवार ने अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। परिवार में लक्ष्मी के रूप में कन्या का आगमन हुआ तो सभी के चेहरों पर उल्लास छा गया। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए परिजनों ने अपनी कार को सुंदर तरीके से सजाया और जिला अस्पताल पहुंचे। मां और बेटी के डिस्चार्ज होने के बाद परिवार दोनों को सजाई हुई कार में बैठाकर खुशी-खुशी घर लेकर आया।
