जंगल में मिली महिला की लाश, जानवरों ने नोंचा,छानबीन में जुटी पुलिस

जबलपुर:ग्वारीघाट थाना अंतर्गत जिलहरी घाट के पास जंगल में गुरूवार को एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शव को जानवरों ने नोंच लिया था। पुलिस का कहना है कि मृतिका की मौत कैसे हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा जिसके बाद मामले में आगे की कार्यवाही होगी।

पुलिस के मुताबिक सुयश अवस्थी 27 वर्ष निवासी त्रिवेणी ग्रीन रेसीडेंसी पोलीपाथर ने सूचना दी कि गुरूवार को रोजाना की तरह जिलहरी घाट नहाने गया था, देखा जिलहरी घाट मोड़ के पास शारदा मंदिर के सामने सागोन के जंगल में एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 65 वर्ष का शव पड़ा था, शव को जंगली जानवरों द्वारा खा लिया है। मृतिका की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Next Post

आग की लपटों में घिरी महिला की मौत

Fri Apr 11 , 2025
जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत ओम शांति कॉलोनी में रहने वाली एक महिला गुरूवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की लपटों में घिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक श्रीमती लक्ष्मी सेन 36 वर्ष निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड नम्बर 9 भिटौनी ने सूचना दी कि उसकी भाभी रजनी […]

You May Like