जैविक हाट बना रविवार की दिनचर्या का हिस्सा

जबलपुर: जैविक खेती कर रहे किसानों को उनके उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने कृषि उपज मंडी जबलपुर में प्रत्येक रविवार को लगाये जा रहे जैविक हाट की लोकप्रियता सप्ताह दर सप्ताह बढ़ती जा रही है। जैविक हाट कई लोगों की रविवार की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। जैविक उत्पादों के मुरीद बड़ी संख्या में जैविक हाट पहुँच रहे हैं और पसंद के जैविक उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं।
किसानों में को मिल रही अच्छी कीमत
खरीदारों की बढ़ती संख्या के साथ ही जैविक खेती कर रहे किसानों में भी उनके उत्पादों को मिल रही अच्छी कीमत को लेकर उत्साह नजर आने लगा है। जिले भर के किसान अपने जैविक उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिये जैविक हाट में शामिल हो रहे हैं। इस रविवार को भी जिले के कई किसान जैविक हाट के सहभागिता बने और अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इन उत्पादों में सब्जियां, फल-फूल, मसाले, अनाज, दालें, गुड़ एवं अन्य उत्पाद शामिल थे।
संयुक्त संचालक ने दी विस्तार से जानकारी
जैविक हाट में संयुक्त संचालक के एस नेताम सहित कृषि अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती की उन्नत तकनीकों, जैविक खाद के उपयोग तथा जैविक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि ने किसानों को अधिक से अधिक क्षेत्र में जैविक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जैविक खेती को अपनाने से जहां मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होती है, वहीं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।

Next Post

धोनी ने चेपॉक के मैदान पर वर्ल्ड चैंपियंस को किया सम्मानित, सोशल मीडिया पर छाया ये लम्हा

Mon Mar 23 , 2026
आईपीएल 2026 से पहले चेपॉक स्टेडियम में हुए खास इवेंट में एमएस धोनी ने कुछ खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जहां फैंस को शानदार माहौल और यादगार पल देखने को मिले। 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 से ठीक पहले Chennai Super Kings ने अपने फैंस के लिए एक […]

You May Like

Play sound