मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने अवसर गंवाया: डॉ बाजपेयी

भोपाल: मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेयी ने कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति और प्रत्याशी चयन पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी ऐसी गतिविधि है, जिसका राजनीतिक बाजार में कोई प्रभाव या हलचल नहीं है।

डॉ बाजपेयी ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस को एक ऐसे मजबूत और प्रभावी नेता की आवश्यकता है, जो संगठन को नई दिशा दे सके, लेकिन मीनाक्षी नटराजन इस भूमिका को निभाने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे केवल कांग्रेस के एक विशेष वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस यदि धनोपिया, भूपेंद्र या के.के.मिश्रा जैसे जमीनी और मेहनती नेताओं को अवसर देती, तो पार्टी अपनी राजनीतिक उपस्थिति अधिक प्रभावी ढंग से दर्ज करा सकती थी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक अवसर को स्वयं ही गंवा दिया है।

Next Post

युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sat Jun 6 , 2026
रजपुरा/दमोह:रजपुरा थाना क्षेत्र के बरी कनौरा गांव में युवक व्रजेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार 5 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे व्रजेश यादव उम्र 35 वर्ष अपनी […]

You May Like