स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक ने किया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

जबलपुर: स्वच्छ भारत अभियान (मध्य प्रदेश) के प्रदेश संयोजक कान्हा चतुर्वेदी ने शनिवार को नगर परिषद भेड़ाघाट के अंतर्गत आने वाले पंचवटी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और जल संरक्षण व स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कान्हा चतुर्वेदी ने जीवनदायिनी मां नर्मदा की स्वच्छता और पवित्रता को सर्वोपरि बताते हुए कहा, “मां नर्मदा की स्वच्छता और पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में मां नर्मदा नदी में मिलने वाले सभी ओपन नालों की वर्तमान स्थिति को देखा और गंभीर चिंता व्यक्त की। नालों के गंदे पानी को सीधे नदी में मिलने से रोकने के लिए उन्होंने मौके पर ही नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी विक्रम सिंह झरिया से विस्तृत चर्चा की।

श्री चतुर्वेदी ने सीएमओ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी खुले नालों की प्रॉपर टैपिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि दूषित जल को ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से साफ करके ही आगे भेजा जा सके और मां नर्मदा का जल पूरी तरह स्वच्छ बना रहे। इस निरीक्षण और समीक्षा के दौरान अंकित पांडे, अंशुल सहित स्थानीय स्वच्छता टीम और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

आदिवासियों की तकदीर बदलने वाली मिसिंग लिंक को संसद में उठाने की मांग

Sun Jun 14 , 2026
जबलपुर: महाकौशल और छत्तीसगढ़ के जनजातीय व आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों के आर्थिक कायाकल्प से जुड़ी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना बिलासपुर-मुंगेली-पंडरिया-मंडला-जबलपुर (372 किमी) नई रेल लाइन को प्रशासनिक ठंडे बस्ते से बाहर निकालने के लिए जमीनी प्रयास तेज हो गए हैं। इस सिलसिले में स्वतंत्र रेल एक्टिविस्ट नितिन द्वारा तैयार […]

You May Like