
सीहोर। भाजपा के झंडों के साथ फायर फाइटर टैंकर से लैस ट्रैक्टर चलाकर शनिवार को विधायक सुदेश राय ने सरपंचों को ग्रामीणजनों की फसलों की सुरक्षा और पानी सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया. विधायक सुदेश राय ने भीषण गर्मी में जल संकट की समस्या से जूझ रही विधानसभा क्षेत्र की दस पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान कर दी.
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा की विशेष उपस्थित में विधायक सुदेश राय ने अपनी विशेष निधि से विधानसभा क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों को फायर फाइटर टैंकरों और छह ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकरों का वितरण किया. टैंकर वितरण कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, नपाध्यक्ष प्रिन्स राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति सहित पार्षद सरपंच पंच और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में खराबों रुपए के निर्माण कार्य ग्राम पंचायतोंं में हो रहे है. ग्रामीणों और सरपंचों की मांग को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी में उत्पन्न हुए जल संकट से निपटने के लिए लगभग सभी ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हंै. इसी श्रेणी में चार ग्राम पंचायतों को जरूरी यंत्रों के साथ फायर फाइटर टैंकर प्रदान किए है और छह ग्राम पंचायतों को पानी के साधारण टैंकर प्रदान किए गए है आगे भी विकास का क्रम इसी प्रकार जारी रहेगा. विधायक सुदेश राय ने ग्राम पंचायतों से फायर फाइटर टैकर लेने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे ड्रायवरों का सम्मान किया. सरपंचों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और विधायक सुदेश राय का आभार व्यक्त किया.
इन ग्राम पंचायतों को मिली फायर फायटर की सौगात
विधायक सुदेश राय ने अपनी निधि से जनपद पंचायत ग्राम पंचायत श्यामपुर, दोराहा, अहमदपुर और चरनाल को वाटर क्षमता 5500 लीटर के फायर फिटिंग पम्प के साथ टैंकर प्रदान किए. इसी प्रकार ग्राम पंचायत निवारिया, ग्राम पंचायत रावनखेड़ा, ग्राम पंचायत दुरगांव, ग्राम पंचायत करंजखेड़ा, ग्राम पंचायत रसूलपुरा, ग्राम पंचायत बरखेड़ा खरेट को वाटर क्षमता 5500 लीटर के टैंकर प्रदान किए.
आग बुझाएंगे और पानी पिलाएंगे
फायर फाइटर टैंकर मिलने पर सरपंचों ने कहा कि ग्रामीणजनों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए विधायक सुदेश राय तत्पर हैं. फायर फाइटर टैंकरों से आग बुझाने व गर्मी में पानी परिवहन करने में दिक्कत नहीं होगी. पंचायत क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में फसल में आगजनी की घटना को भी नियंत्रित करेंगे और टैंकर से जलसंकट से भी निपट लेंगे.
