सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर चढ़ा युवक , पुलिस ने हिरासत में लिया

सीधी। शहर के व्यस्ततम इलाके सम्राट चौक में बुधवार शाम एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक नशे की हालत में चौक पर स्थापित सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान की प्रतिमा के घोड़े के आगे जाकर बैठ गया और जोर-जोर से गाने गाने के साथ हंसने लगा। उसकी इस हरकत से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना कोतवाली थाना सीधी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझाइश देकर प्रतिमा से नीचे उतरवाया। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए थाना कोतवाली ले जाया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक के नशे में होने की आशंका है। मेडिकल परीक्षण के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

लुटेरों का आतंक: शाहपुरा में एक्टिवा सवार बदमाशों ने महिला को घसीटा, पर्स छीनकर हुए फरार

Fri Feb 13 , 2026
भोपाल। राजधानी में लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. शहर के चूनाभट्टी थानांतर्गत शुक्रवार शाम को महिला से पर्स लूटने की घटना हुई. यह लूट शाहपुरा के ए सेक्टर में शाम करीबन 6 बजे की गई. महिला निजी स्कूल में बच्चों के देखभाल का काम करती है. वह स्कूल […]

You May Like