
जबलपुर।पलक झपकते ही टू व्हीलर चुराने वाले 3 शातिर चोरों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। पकड़े गए हनुमानताल निवासी अभिलाष रजक, मो. जुनैद और नंदकिशोर नामदेव को ओमती पुलिस के हवाले किया है, जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई हो रही है। पकड़े गए चोर काफी शातिर हैं जो पलक झपकते ही वाहनों को पार कर देते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी के वाहन भी जप्त किए गए हैं।
