पचोर में हादसा: सूरत जा रही गाड़ी  डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दो बच्चों की मौत

राजगढ़। पचोर में एक्सयूवी 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने शाजापुर के जिला अस्पताल में दम तोड़ा। 5 लोग अभी भी घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग अयोध्या से सूरत जा रहे थे। राजगढ़ में ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे हादसा हो गया। अहमदाबाद जा रहे एक एम्बुलेंस चालक और ट्रक ड्राइवरों ने मिलकर कार का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने शवों और घायलों को बाहर निकाला। पचोर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को पचोर एम्बुलेंस से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एंबुलेंस चालक ने बताई जान

अहमदाबाद जा रहे एंबुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने हादसे के बाद कार से धुआं उठता देखा। उन्होंने ट्रक चालकों की मदद से कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इसी दौरान पचोर पुलिस भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई।

ड्राइवर को आई थी झपकी

घटना के समय पिता भोलेनाथ दुबे दूसरे वाहन में थे। मौके पर मौजूद आयुष दुबे ने बताया कि वो लोग बुधवार शाम को दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा जिला गोंडा से सूरत जाने के लिए दो कार से निकले थे। एक घंटे पहले ड्राइवर ने बोला नींद की झपकी आ रही है। तो हम सबने ढाबे पर चाय पी। इसके निकले तो ये हादसा हो गया। घटना में मृत अनमोल दुबे, घायल पुष्टम दुबे और अंशिका का भाई है।

Next Post

दीवाली से बहनों के खाते में हर माह 1500 रुपए आयेंगे

Thu Jun 19 , 2025
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज लाड़ली बहनों के लिए एक और बड़ी घोषणा की, पिछले दिनों रक्षा बंधन के मौके पर 250 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा करने के बाद आज मुख्यमंत्री ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए घोषणा की अब दिवाली से […]

You May Like