भोपाल: मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के आह्वान पर हुए आंदोलन में पार्टी के कई बड़े नेता नजर नहीं आए।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अजय सिंह और अरुण यादव की गैरमौजूदगी यह दर्शाती है कि कांग्रेस संगठन में एकजुटता की कमी है।
भाजपा ने इसे कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान से जोड़ते हुए दावा किया कि पार्टी नेतृत्व प्रदेश अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा कर रहा है और जीतू पटवारी का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है।डॉ. बाजपेई ने कहा कि आने वाले राज्यसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो सकते हैं। उनके बयान के बाद प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं।
