कोपरा नदी में गिरा क्लिंकर से भरा ट्राला

सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में खोया संतुलन,चालक-क्लीनर ने तैरकर बचाई जान

 

नवभारत, न्यूज

 

दमोह. जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के समीप कोपरा नदी पुल पर शनिवार देर रात 10-11 बजे एक बड़ा हादसा हुआ.माइसेम सीमेंट फैक्ट्री से क्लिंकर लेकर झांसी जा रहा ट्राला नदी में जा गिरा.चालक अजय यादव, परिचालक संजू यादव ने बताया कि बटियागढ़ की तरफ से आ रहे एक ट्राला ने साइड नहीं दी.टक्कर से बचने के लिए उन्होंने अपना वाहन पुल की रेलिंग की तरफ किया. इसी दौरान ट्राला का संतुलन बिगड़ गया.

ट्राला रेलिंग के सात पिलर तोड़ते हुए नदी में गिर गया.चालक और क्लीनर दोनों भी गहरे पानी में गिर गए. दोनों ट्राला का कांच तोड़कर बाहर निकले और तैरकर किनारे पहुंच गए.सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी, प्रधान आरक्षक नर्मदा, आरक्षक शिव सदन, राजा साहिल अली सहित पुलिस मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चौकी ले जाया गया. रविवार सुबह से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तक क्रेन मशीन बुलाकर ट्राला को नदी से बाहर निकल जाएगा.

Next Post

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने श्रीलंका को 98 रनों हराया

Sun Mar 9 , 2025
नेल्सन 09 मार्च (वार्ता) जॉर्जिया प्लिमर (112) की शतकीय और कप्तान सूजी बेट्स (53) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका को 98 रनों से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन […]

You May Like