इंदौर: नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन युवकों को चंदन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कोरल वैली कॉलोनी से चोरी गई दो पानी की मोटर और चार एग्जॉस्ट फैन, करीब 30 हजार रुपए का सामान बरामद किया है.गुरुवार 9 जुलाई को सिंहासा स्थित एमएस कोरल वैली कॉलोनी में चोरी की घटना हुई थी.
मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल बदमाश जवाहर टेकरी स्थित वाइन शॉप के पास मौजूद हैं. सूचना पर घेराबंदी कर भूपेंद्र चौहान, कान्हा दांगी और अजय दांगी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया. तीनों नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. चंदन नगर थाना प्रभारी, तिलक कारोले के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.
