एमवाय अस्पताल में सर्जरी विभाग का नया स्टेप डाउन आईसीयू शुरू

इंदौर: एमवाय अस्पताल के सर्जरी विभाग में तीसरी मंजिल पर नए स्टेप डाउन आईसीयू का शुभारंभ हुआ. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला ने फीता काटकर आईसीयू का उद्घाटन किया.

डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि नए स्टेप डाउन आईसीयू के शुरू होने से सर्जरी के मरीजों, विशेषकर गंभीर स्थिति से उबर रहे रोगियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर और तुरंत उपचार मिल सकेगा. उद्घाटन के अवसर पर पीडियाट्रिक सर्जरी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश लाहोटी, वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक लड्डा, न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. परेश सोदिया, सर्जरी विभाग के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सक तथा नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे.

Next Post

राशिफल-पंचांग: 16 जुलाई 2026

Thu Jul 16 , 2026
पंचांग 16 जुलाई 2026:- रा.मि. 25 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल द्वितीया गुरूवासरे दिन 11/20, आश्लेषा नक्षत्रे रात 11/27, वज्र योगे दिन 8/7, कौलव करणे सू.उ. 5/17, सू.अ. 6/43, चन्द्रचार कर्क रात 11/27 से सिंह, पर्व- रथयात्रा, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2. —————————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 16 […]

You May Like