राशिफल-पंचांग: 16 जुलाई 2026

पंचांग 16 जुलाई 2026:-

रा.मि. 25 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल द्वितीया गुरूवासरे दिन 11/20, आश्लेषा नक्षत्रे रात 11/27, वज्र योगे दिन 8/7, कौलव करणे सू.उ. 5/17, सू.अ. 6/43, चन्द्रचार कर्क रात 11/27 से सिंह, पर्व- रथयात्रा, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

——————————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 16 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में वाहन का सुख मिलेगा. व्यय पर नियंत्रण रखें. शिक्षा और प्रतियोगिता में यात्रा होगी. सफलता के योग है. सामाजिक ख्याति पाप्त होगी. वर्ष के अन्त में सिरदर्द या अनिद्रा जैसे रोगों से परेशानी होगी. व्यर्थ की भागदौड़ एवं व्यस्तता से दिमागी उलझन रहेगी. चल-अचल संपत्ति के कार्यो में व्यस्तता रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ की भागदौड़ एवं व्यस्तता दिमागी उलझन रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा, व्यय पर नियंत्रण रखें. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में विवाद का सामना करना होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को अच्छे प्रभाव की प्राप्ति होगी, सामाजिक ख्याति प्राप्त होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हितकर रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंको सिर दर्द अनिद्रा जैसे रोगों से परेशानी होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में विवाद का सामना करना होगा.

——————————————————————

आज का भविष्य- गुरूवार 16 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का एकांतप्रिय लेखन और अध्ययन के क्षेत्र में रूचि रखेगा. नौकरी में उच्च पद पर पदस्थ होगा. माता का विशेष प्रेमी होगी. जन्म स्थान के निकट ही अपना भाग्योदय करेगा.

——————————————————————

मेष- अनुभवी लोगों का साथ लाभकारी रहेगा, प्रापर्टी संबंधी कार्य बनेंगे, राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त हागी, पारिवारिक मतभेदों से बचें. समय पर लाभ प्राप्त होगा.

वृषभ- निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी, साझेदारी से लाभ होगा, धार्मिक एवं आर्थिक कार्य बनेगा, मन में शांति और संतोष का अनुभव होगा.

मिथुन- अटकी तरक्की मिलने का योग है, खोई हुई प्रतिष्ठा हासल करने में सफल होंगे, जमकर जायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.

कर्क- रूकी योजनाओं पर खर्च की संभावना है, दौड़धूप करके निजी कार्य करवा लेंगे, व्यापार व्यवसाय को वृषभे बढ़ाने का प्रयास करें, मांगलिक कार्यों पर विचार होगा.

सिंह- अधिकारियों के मेलजोल का लाभ मिलेगा, कारोबारी यात्रा सफल रहेगी, किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा, मानसिक रूप से सुख और संतोष का अनुभव होगा.

कन्या- समय पर कार्य पूरा न होने पर निराशा होगी, भाग्य के भरोसे अवसर गवां देंगे, पारिवारिक मतभेद रहेगा, यथेष्ठ सावधानी रखकर कार्य करें, संयम रखें.

तुला- मित्र मण्डली के सहयोग से काम में आसानी होगी, अपनों का व्यवहार दुखी करेगा. वाहन चलाते समय यथेष्ठ सतर्कता वांछनीय. यश प्रतिष्ठा बनी रहेगी.

वृश्चिक- विवादित मामले आपकी पहल से हल हो सकते हैं, अनुभवी लोगों से लाभ होगा, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी, मान सम्मान प्राप्त होगा, पुमकर समस्या हल होगी.

धनु- व्यापारिक लेनदेन के पुराने मामले सुलझने से मन में संतोष रहेगा, कौटृम्बिक मामलों में सावधानी रखें, संतान की चिंता रह सकती हैं, कम लाभ में भी संतोष रहेगा.

मकर- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, सहयोगियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, मन में संतोष रहेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा.

कुम्भ- कार्यस्थल पर अपमान का भय है, तनाव की स्थिति में फैसला नहीं ले पायेंगे. राजकीय क्षेत्र में यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अच्छे अवसरों का लाभ मिलेगा.

मीन- जोखिम के कायों से दूर रहें, व्यापारिक साझेदारी लाभदायी हो सकती है, अतिथि वृषभमन होगा, अनसोचे कार्यों में व्यस्तता रहेगी, झूठ आरोपों से बचें.

——————————————————————

व्यापार-भविष्य:

आषाढ शुक्ल द्वितीया को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़, नमक, चांवल, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. धनियां, जीरा, आदि के भाव में समता रहेगी. सोना चांदी में तेजी का रूख रहेगा. लोहा, के भाव में मंदी होगी. भाग्यांक 9455 है.

——————————————————————

Next Post

मजबूत कृषि नीति की जरूरत

Thu Jul 16 , 2026
देश इस वर्ष कमजोर मानसून की चुनौती का सामना कर रहा है. जून में सामान्य से 43 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले सौ वर्षों के सबसे शुष्क जून महीनों में शामिल है. जुलाई के शुरुआती दिनों में हुई अच्छी बारिश से स्थिति में कुछ सुधार अवश्य हुआ […]

You May Like