मांग : सी.पी.एफ की काटी गई पूरी राशि खाते में जल्द की जाए समायोजित

जबलपुर। सी.पी.एफ राशि की कटौती में हुई अनियमितता की जाँच के संबंध में बुधवार को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में मेडिकल डीन डॉ. नवनीत सक्सेना को एक ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि इस वित्तीय अनियमितता की गंभीरतापूर्वक उच्चस्तरीय जाँच की जाए एवं कर्मचारियो की सी.पी. एफ की काटी गई पूरी राशि को उनके एन. पी. एस खात में शीघ्र समायोजित किया जाए, साथ ही संबंधितों पर सख्त कार्रवाई हो जिससे भविष्य में कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की लापरवाही एवं ंवित्तीय अनियमितता न की जा सके।

इस संबंध में वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि वर्ष 2007 मे संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक कार्यालय की स्थापना के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों के वेतन से सी.पी.एफ. की राशि की कटौती की जाती थी । 11 अपै्रल 2018 में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एन. पी एस योजना लागू होने के बाद काटी गई सी पी. एफ की राशि को एन.पी एस खाते में जमा किया गया। लेकिन कर्मचारियों के सी पी एफ खाते में जो राशि जमा थी उसकी लगभग आधी राशि कर्मचारियों के एन पी एस खाते में जमा की गई एवं शेष राशि के बारे में कर्मचारियों को कोई जानकारी नहीं दी गई है। जबकि अधिष्ठाता कार्यालय की स्थापना के अंतर्गत आने वाले सभीकर्मचारियों की सी.पी.एफ की संपूर्णराशि (कर्मचारी / नियोक्ता अंशदान) उनके एन पी. एस खाते में समायोजित कर दी गई है।

Next Post

हाईटेक सट्टेबाजी के अड्डे पर छापा: सैलरी पर रखे थे गुर्गे,  सरगना फरार, दो गिरफ्तार

Thu May 14 , 2026
जबलपुर। गढ़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने प्रेमनगर स्थित एक मकान में दबिश देकर लैपटॉप और मोबाइलों के जरिए कल्याण और राजधानी सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया नेटवर्क बेहद शातिर तरीके से चल रहा था, जहाँ मुख्य सरगना ने […]

You May Like