भोपाल इंदौर रोड पर बीयर से भरी ट्राली में आग लगी

सीहोर। भोपाल इंदौर मार्ग पर ग्राम लालाखेड़ी और सोडा के पास बुधवार देर रात एक ट्राले में आग लग गई। आग में ट्राला और उसमे भारी बियर जलकर नष्ट हो गई। यह से बीयर से भरा वाहन भोपाल से इंदौर की ओर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार भोपाल इंदौर मार्ग पर ग्राम लालाखेड़ी और सोडा के पास एक ट्राले में अचानक आग लगी थी। यह बीयर से भरा ट्राला, जो सोम ग्रुप का बताया जा रहा है। उसमें लगी आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। फायर चालक आरिफ खान और फायरमैन कमरुद्दीन को किसी राहगीर ने रात को 1: 20 बजे ट्राले में आग लगने की सूचना दी थी, घटना रात एक बजे होने की सामने आ रही है।

फायर ब्रिगेड टीम के आरिफ खान ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना उन्हें मिली तत्काल फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग पर बड़ी मेहनत से काबू पाया जा सका। जब वह पहुंचे थे तो ट्राले में से आग की लपेटे निकल रही थी और एक तरफ यातायात भी रुका हुआ था उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्राला और उसमें भरी बियर जलकर नष्ट हो गई है। आरंभिक जानकारी में उन्हें पता चला है कि यह वाहन सोम डिस्टलरी का था। बताया गया है कि ट्राले में आग लगी देखकर उसके पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने इस ट्राले के चालक को बताया कि वाहन में आग लग रही है जिसके बाद आग तेजी से फैलती गई और पूरा ट्राला और उसमें भारी बियर डालकर नष्ट हो गई है। वाहन में सवार चालक और क्लीनर आग लगी हुई देखकर वाहन से उतर गए थे। आग लगने से लाखों रुपए की बियर जलकर नष्ट हो गई है।

Next Post

ट्रेलर व ऑटो की टक्कर में दर्जन भर ग्रामीण घायल

Thu May 8 , 2025
सिंगरौली:माड़ा थाना क्षेत्र के सितुलखुर्द पुल के पास देर रात ट्रेलर और ऑटो में टक्कर हो जाने से दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं दुर्घटना में घायलों की घटनास्थल पर चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास […]

You May Like