जमीन बंटवारे पर टकराव, कई घायल

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत दोनी में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सरदार सिंह राजपूत 35 वर्ष निवासी ग्राम दोनी कटंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तीन भाई है, पिता ने तीनों भाईयों का जमीन बटवारा कर दिया है लेकिन पिता ने जमीन किसी के नाम पर नहीं की है, पूरी जमीन पिता के नाम पर है। तीनो भाई अलग अलग मकान में रहते हैं।

छोटा भाई रविन्द्र सिंह राजपूत ने हिस्सा मांगते हुए पिता पर डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी। रविन्द्र की पत्नी रीना राजपूत ने उस पर हमला किया। वहीं श्रीमति गायत्री राजपूत 35 वर्ष निवासी ग्राम दोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति रविन्द्र सिंह अपने पिता कल्याण सिंह बोले कि हिस्से की जमीन मेरे नाम पर कर दो, ससुर कल्याण सिंह ने जमीन नाम पर करने से मना कर दिया, इसी बात पर से पति के भाई लक्ष्मण सिंह एवं सरदार सिंह आकर उसके पति रविन्द्र सिंह के साथ विवाद करने लगे, पति ने गालियां देने से मना किया तो दोनों ने डंडा से हमलाकर उसके पति के सिर एवं पैर में चोटें पहुॅचा दी एवं जान से मारने की धमकी दिये।

Next Post

लोडिंग वाहन की टक्कर से डिवाईडर पर चढ़ी कार, चालक घायल

Tue Nov 11 , 2025
जबलपुर: माढ़ोतालथाना अंतर्गत पाटन बायपास में लोडिंग वाहन की टक्कर से कार डिवाईडर पर चढ़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को गंभीर चोटें आ गई। पुलिस के मुताबिक मितेश कुमार खेरा 40 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 4 कैमोर जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कैमोर से अपनी अर्टिगा […]

You May Like