अनीत पड्डा ने पार्श्वगायन किया

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री अनीत पड्डा ने पार्श्वगायन किया है।

अनीत पड्डा बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं। उन्होंने फिल्म सैयारा में अपनी शानदार अभिनय कला से भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबका दिल जीत लिया है। कल रात उन्होंने अपनी गायकी की झलक दिखाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

सैयारा में अनीत ने वाणी बत्रा का किरदार निभाया है।उन्होंने कल रात एक अनप्लग्ड वर्ज़न अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कृष कपूर (अहान पांडे द्वारा निभाया गया किरदार) के लिए लिखी अपनी कविता सैयारा गाई।सुबह तक यह वीडियो 7.8 मिलियन व्यूज़, 8.71 लाख लाइक्स, 14.3 हज़ार कमेंट्स और लगभग 48 हज़ार शेयर्स के साथ सोशल मीडिया पर छा गया है।

 

Next Post

साक्षी ने किया जबलपुर का नाम रोशन

Tue Aug 26 , 2025
जबलपुर: शहर की होनहार छात्रा सुश्री साक्षी खंडेलवाल ने कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल प्रोग्राम (सीएस) की जून सत्र-2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। साक्षी ने यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में सभी स्तर उत्तीर्ण कर हासिल की है,जो उनके कठोर परिश्रम और लगन का परिणाम है। साक्षी ने […]

You May Like