सतना: भारत निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम अनुसार 16 दिसम्बर को निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया जाना है। प्रारूप प्रकाशन के पूर्व 4 दिसम्बर से 9 दिसम्बर 2025 के बीच विधानसभा स्तर पर नवीन मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कार्यवाही की जानी है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार समय-सीमा में समस्त कार्यवाहियां किया जाना सुनिश्चित करें।
