एथेंस (यूनान), (वार्ता) यूनान ने गुरुवार को ऐतिहासिक पैनाथेनाइक स्टेडियम में मिलान-कॉर्टिना ओलंपिक शीतकालीन खेल 2026 के समारोह के लिए ओलंपिक मशाल इटली को सौंपी। जहां से इसे एक महीने से अधिक समय तक देशभर में घुमाया जायेगा।
मशाल को विश्व कुश्ती चैंपियन जॉर्जियोस कौगियोउमटसिडिस स्टेडियम में ले गए। उन्होंने इसे इटली की ओलंपिक चैंपियन जैस्मीन पाओलिनी और साइकिलिस्ट फिलिपो गान्ना को सौंपा। यह मशाल ओलंपिक गेम्स की जन्मभूमि यूनान और आने वाले शीतकालीन ओलंपिक के मेजबान देश इटली के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों की निशानी है।
वर्ल्ड वॉटर पोलो चैंपियन एलेनी जेनाकी ने फिर मशॉल ली और यूनान की राष्ट्रीय टीम के अपने साथियों के साथ मिलकर, कल्लिमारमारो नाम के मार्बल स्टेडियम के अंदर औपचारिक रूप से अग्निकुंड को प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर हेलेनिक ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष इसिडोरोस कुवेलोस ने समारोह की प्रतीकात्मक मूल्य और ओलंपिक परंपराओं के संरक्षक के तौर पर यूनान की लगातार भूमिका पर बल दिया। 2026 शीतकालीन ओलंपिक की संगठित कमिटी के अध्यक्ष जियोवानी मालागो ने ओलंपिक जोश को बनाए रखने के लिए यूनान को धन्यवाद दिया और कहा कि इटली में इसकी तैयारियां आगे बढ़ रही हैं।
समारोह के दौरान यूनान के गायक क्लावडिया के ‘एस्टेरोमेटा’ गाने का भी प्रस्तुतितकरण हुआ।
