
सिंगरौली। स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में पूर्वाभ्यास सुबह एवं शाम के वक्त तेज कर दिया गया है।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के 79वीं वर्षगांठ मनाने के लिए जिले में तैयारियां जोर-शोर से जारी है। स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम बैढ़न स्थिति राजमाता चूनकारी स्टेडियम में संपन्न हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाने के लिए कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने पूर्व में अधिकारियों की बैठक लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियों सौप दिया है। वही स्वतंत्रता दिवस पर्व के अवसर पर परेड प्रस्तुत करने के लिए पुलिस, सीआईएसएफ,एनसीसी, स्काउट गाईड समेत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। परेड एवं मार्च पास्ट की तैयारियां सुबह एवं शाम के वक्त स्टेडियम में की जा रही हैं।
