मुरैना में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

मुरैना: सबलगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 2 दोस्तों की जिंदगी छीन ली. पहाड़ी पासौन गांव के पास दरमियानी रात एक बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही सबलगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

ये भीषण हादसा पहाड़ी पासौन गांव के पास हुआ, जिससे इलाके में शोक का माहौल है. मृतक के चाचा बनवारी लाल जाटव ने बताया, “केलारस के नेपरी गांव निवासी दीपक जाटव अपने दोस्त संजय कुशवाह के साथ बाइक से सबलगढ़ के बेनीपुरा गांव में अपनी ससुराल गया था. देर रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों युवक बाइक से अपने घर के लिए निकले थे. रास्ते में जब वे पहाड़ी पासौन गांव के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई

Next Post

अर्थदण्ड की राशि न देने पर दो संस्थाओं को किया सील

Sun Mar 8 , 2026
ग्वालियर:जिले में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत निर्मित प्रकरणों में अधिरोपित अर्थदण्ड जमा न करने वाली फर्मों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। राजस्व एवं पुलिस की टीम ने दो संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई की है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने 10 […]

You May Like