इंदौर: खजराना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार पर भारी पड़ गया. शनिवार देर रात मयूर अस्पताल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार विश्राम उम्र 41 साल निवासी रविदास नगर, लसूडिया गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया.
मकान बनाने का ठेका लेने वाले विश्राम शनिवार रात को काम से घर लौट रहे थे, तभी मयूर अस्पताल के समीप तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. पहले उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके. थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव का कहना है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है
Next Post
कंपनियों के तिमाही परिणामों से तय होगी बाजार की दिशा
Sun Jul 12 , 2026
मुंबई, 12 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। अगले सप्ताह कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भेल, टेक महिंद्रा, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, […]

You May Like
-
3 months ago
लोडिंग रिक्शा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौत
-
5 months ago
नीदरलैंड्स ने नामीबिया को सात विकेट से हराया
-
6 months ago
स्वस्थ समाज ही कर सकता है समृद्ध राष्ट्र का निर्माण